Wimbledon 2019 Semi-Final: छठी बार फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविक
मौजूदा विंबलडन विजेता और वर्ल्ड नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के फाइनल में जगह बना ली है.
Wimbledon 2019 Semi-Final: मौजूदा विंबलडन विजेता और वर्ल्ड नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया (Serbia) के नोवाक जोकोविक (Novak Djokovic) ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने शुक्रवार को स्पेन के रोबटरे बॉतिस्ता अगुट को मात दे छठी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है. फाइनल में जोकोविक का सामना स्पेन (Spain) के राफेल नडाल (Rafael Nadal) और स्विट्जरलैंड (Switzerland) के रोजर फेडरर (Roger Federer) के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।
जोकोविक ने सेंटर कोर्ट पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में स्पेनिश खिलाड़ी को दो घंटे 48 मिनट तक चले मैच में 6-2, 4-6, 6-3, 6-2 से मात दी.
जोकोविक इससे पहले पांच बार-2011, 2013, 2014, 2015 और 2018 में फाइनल खेल चुके हैं जिसमें सिर्फ एक बार 2013 में उन्हें हार मिली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

