क्रिकेट

वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने पर अपने ट्वीट के चलते विवेक ओबेरॉय हुए ट्रोल

सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर परेशानियों से घिरे रहने वाले अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय एक बार फिर अपनी पोस्ट को लेकर ट्विटर पर ट्रोल हुए. विवेक ने शुक्रवार को ट्विटर पर भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के लिए एक जिफ पोस्ट किया.

वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने पर अपने ट्वीट के चलते विवेक ओबेरॉय हुए ट्रोल
विवेक ओबेरॉय (Photo Credits: Instagram)

सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर परेशानियों से घिरे रहने वाले अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय एक बार फिर अपनी पोस्ट को लेकर ट्विटर पर ट्रोल हुए. विवेक ने शुक्रवार को ट्विटर पर भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के लिए एक जिफ पोस्ट किया. जिफ में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क पर चलते हुए सोचता है कि एक महिला उसकी तरफ आ रही है और वह उसे गले लगाने वाली है, लेकिन इसके बजाय महिला उसके पीछे चल रहे दूसरे आदमी को गले लगा लेती है.

विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में भारत की हार के संदर्भ में विवेक ने जिफ को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में भारतीय प्रशंसक का हाल इस व्यक्ति की तरह हुआ है." हालांकि विवेक का ट्वीट कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद तीनों फॉर्मेट के कप्तान बनें राशिद खान

एक यूजर ने लिखा, "श्री ओबेरॉय जी, परिपक्व हो जाइए अन्यथा लोग हमेशा आपको हल्के में लेंगे."दूसरे यूजर ने उनसे अपील की कि भारतीय टीम को सम्मान दें. उसने कहा, "कम से कम वह देश के लिए लड़े और सेमीफाइनल के मुकाबले तक पहुंचे, आपकी तरह नहीं जो हर बार फ्लॉप फिल्म के साथ दस्तक देते हैं. भारतीय टीम को सम्मान दीजिए."

एक और ट्विटर यूजर ने लिखा, "आपके कैरियर की आकांक्षाओं का पीछा करते हुए आपके साथ भी यही हुआ. मुझे बताएं यदि आपकी किसी भी फिल्म ने 50 करोड़ रुपये कमाए हों. मुझे यह देखना अच्छा लगेगा."अभिनेता को इस साल मई में एग्जिट पोल के दौरान सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया मिली थी, जब उन्होंने अभिनेता ऐश्वर्या राय-बच्चन और सलमान खान पर आधारित एक अप्रिय मीम साझा किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).