Kesari Veer Trailer Out: सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली की पीरियड ड्रामा 'केसरी वीर' का ट्रेलर रिलीज, 16 मई को होगी सिनेमाघरों में रिलीज
सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म 'केसरी वीर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.
Kesari Veer Trailer Out: सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म 'केसरी वीर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. पैनोरमा स्टूडियोज़ और चौहान स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है और कहानी कणुभाई चौहान ने लिखी है. ट्रेलर में देशभक्ति, बलिदान और युद्ध के भाव देखने को मिलते हैं, लेकिन कुछ सीन में इमोशनल वज़न की कमी महसूस होती है. वीएफएक्स का अधिक प्रयोग किया गया है जो कई जगहों पर कमजोर और कृत्रिम दिखता है.
ट्रेलर के स्केल को भव्य दिखाने की कोशिश की गई है, लेकिन कुछ युद्ध दृश्य अपेक्षा के अनुसार प्रभावशाली नहीं लगे. हालांकि यह सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म में सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड म्यूजिक और परफॉर्मेंस से चीजें बेहतर साबित हो सकती हैं.
देखें 'केसरी वीर' ट्रेलर:
फिल्म का संगीत मोंटी शर्मा ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी विकास जोशी की है. 'केसरी वीर' की रिलीज से पहले निर्माताओं ने इसकी मार्केटिंग तेज कर दी है और यह फिल्म पीरियड वार ड्रामा शैली के दर्शकों को आकर्षित करने की पूरी कोशिश कर रही है. क्या 'केसरी वीर' सिनेमाघरों में उम्मीदों पर खरा उतर पाएगी या ट्रेलर जैसा रिस्पॉन्स ही इसके बॉक्स ऑफिस पर असर डालेगा? इसका जवाब 16 मई को मिलेगा जब फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

