क्रिकेट

ICC CWC 2019: फाइनल मुकाबले से पहले जोफ्रा आर्चर ने बताया अपने सफलता का मूलमंत्र

इंग्लैंड को आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान देने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का मानना है कि उनकी सफलता का राज शांत रहना है. इंग्लैंड को रविवार को लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ना है.

ICC CWC 2019: फाइनल मुकाबले से पहले जोफ्रा आर्चर ने बताया अपने सफलता का मूलमंत्र
जोफ्रा आर्चर (Photo Credits: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड को आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान देने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का मानना है कि उनकी सफलता का राज शांत रहना है. इंग्लैंड को रविवार को लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ना है. इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में आस्ट्रेलिया को मात दे 27 साल बाद फाइनल में जगह बनाई. आर्चर ने इस मैच में पांच विकेट अपने नाम किए थे.

आईसीसी ने आर्चर के हवाले से लिखा, "मैं बेहद शांत रहने वाला इंसान हूं. आपको यह अहसास होना चाहिए. यहां तक कि जब हम ब्रेकफास्ट पर होते हैं तो मुझे नहीं लगता कि कोई नर्वस होता है. हो सकता है कि मेरा ऐसा सोचना गलत हो. जब हम मैदान पर उतरते हैं तो हर खिलाड़ी मैदान पर एकाग्र रहता है. यही चीजें आपको बताती हैं कि आपकी टीम के खिलाड़ी तैयार हैं."

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद तीनों फॉर्मेट के कप्तान बनें राशिद खान

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से ऐसा रहा हूं. मैं कोशिश करता हूं कि घबराऊं नहीं क्योंकि फिर आप वो चीजें करते हो जो आपको लगती हैं कि आपको करनी चाहिए. आप जितने शांत रहेंगे उतनी बेहतर स्थिति में रहेंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).