क्रिकेट

ICC ODI World Cup 2027 India Full Schedule: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल की हार का बदला लेने उतरेगा भारत, जानें टीम इंडिया का पूरा ग्रुप स्टेज शेड्यूल

क्रिकेट फैंस जिस मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, वह भारत बनाम पाकिस्तान मैच 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा.

ICC ODI World Cup 2027 India Full Schedule: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल की हार का बदला लेने उतरेगा भारत, जानें टीम इंडिया का पूरा ग्रुप स्टेज शेड्यूल

ICC ODI World Cup 2027 India Full Schedule: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है. क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज 2 अक्टूबर 2027 से होगा, जबकि भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. खास बात यह है कि यह मुकाबला 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल का रीमैच होगा. इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे. भारतीय टीम को ग्रुप A में रखा गया है, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और सुपर सीरीज से क्वालीफाई करने वाली एक टीम से होगा. यह भी पढ़ें: ICC ODI World Cup 2027 Schedule: आईसीसी ने जारी किया वनडे विश्व कप 2027 का शेड्यूल, एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान; यहां देखें पूरा कार्यक्रम

ग्रुप A में भारत के साथ ये टीमें

ग्रुप A में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और सुपर सीरीज क्वालीफायर शामिल हैं. टीम इंडिया को सुपर-7 चरण में पहुंचने के लिए अपने ग्रुप में टॉप-3 में रहना होगा.

भारत का पूरा ग्रुप स्टेज शेड्यूल

7 अक्टूबर (गुरुवार) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया केप टाउन

10 अक्टूबर (रविवार) भारत बनाम पाकिस्तान जोहान्सबर्ग

14 अक्टूबर (गुरुवार) भारत बनाम अफगानिस्तान त्श्वाने

17 अक्टूबर (रविवार) भारत बनाम सुपर सीरीज क्वालीफायर ब्लोमफोंटेन

24 अक्टूबर (रविवार) जिम्बाब्वे बनाम भारत विक्टोरिया फॉल्स

नए फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में इस बार नया फॉर्मेट लागू किया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत सुपर सीरीज से होगी, जिसमें क्वालीफिकेशन रैंकिंग की 12वीं, 13वीं और 14वीं टीम आपस में राउंड-रॉबिन मुकाबले खेलेंगी. इनमें शीर्ष पर रहने वाली टीम मुख्य टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी.

इसके बाद 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमें और बाकी दोनों ग्रुप की चौथे स्थान वाली टीमों में सर्वश्रेष्ठ एक टीम सुपर-7 चरण में पहुंचेगी. सुपर-7 में सभी टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जिसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.

ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का मौका

भारत अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा. यह मुकाबला 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल का रीमैच होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था. ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम के पास उस हार का हिसाब बराबर करने का सुनहरा मौका होगा.

भारत-पाकिस्तान महामुकाबला कब होगा?

क्रिकेट फैंस जिस मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, वह भारत बनाम पाकिस्तान मैच 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2026 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).