उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने अयोध्या को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का लिया फैसला, भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची भव्य प्रतिमा होगी स्थापित
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को पर्यटन के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है. सीएम योगी ने प्रतिमा स्थल पर भगवान श्रीराम पर आधारित डिजिटल म्यूजियम, इंटरप्रेटेशन सेंटर, लाइब्रेरी, पार्किं ग, फूड प्लाजा, लैंडस्केपिंग के साथ-साथ पर्यटकों की मूलभूत सुविधाओं की स्थापना के निर्देश दिए हैं.