देश

Petrol and Diesel 23rd July: पेट्रोल की कीमत में फिर आई उछाल, डीजल के दाम स्थिर

पेट्रोल के दाम मंगलवार को फिर बढ़ गए, लेकिन डीजल के भाव में लगातार 11वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली, मुंबई और चेन्नई मे पेट्रोल के दाम में छह पैसे जबकि कोलकाता में 10 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 66.24 रुपये, 68.31 रुपये और 69.43 रुपये और 69.96 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.

Petrol and Diesel 23rd July: पेट्रोल की कीमत में फिर आई उछाल, डीजल के दाम स्थिर
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

नई दिल्ली : पेट्रोल (Petrol) के दाम मंगलवार को फिर बढ़ गए, लेकिन डीजल (Diesel) के भाव में लगातार 11वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ. तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई और चेन्नई मे पेट्रोल के दाम में छह पैसे जबकि कोलकाता में 10 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है. इससे पहले लगातार चार दिनों तक पेट्रोल के दाम में स्थिरता बनी रही.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम मंगलवार को नई वृद्धि के बाद क्रमश: 73.41 रुपये, 75.87 रुपये, 79.02 रुपये और 76.24 रुपये प्रति लीटर हो गए. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 66.24 रुपये, 68.31 रुपये और 69.43 रुपये और 69.96 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2019 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).