'पटियाला बेब्स' के सेट पर सीढ़ियों से गिरकर घायल हुईं अशनूर कौर, नाक और पैरों में आई चोट
अभिनेत्री अशनूर कौर टेलीविजन शो 'पटियाला बेब्स' के सेट पर सीढ़ियों से नीचे गिरकर घायल हो गईं. यह घटना गुरुवार की शूटिंग के दौरान हुई, जब अशनूर सीढ़ी के किनारे पर खड़ी थीं और अचानक फिसलकर नीचे गिर गईं. अशनूर कौर ने 'झांसी की रानी', 'साथ निभाना साथिया', 'देवों के देव महादेव', 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शो में अभिनय कर चुकी हैं.