देश

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला, कहा- इसरो की कड़ी मेहनत पर हमें बेहद गर्व है

इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत पर गौरवान्वित पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को लैंडर विक्रम से पुन: संपर्क जुड़ने की आशा व्यक्त की है. सफलता के अत्यंत करीब जाकर शनिवार को चंद्रयान 2 के अंतिम चरण में लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने निर्धारित लैंडिंग स्थान से केवल 2.1 किलोमीटर की दूरी पर था तभी उसका संपर्क टूट गया.

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला, कहा- इसरो की कड़ी मेहनत पर हमें बेहद गर्व है
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Photo Credits: IANS)

चंडीगढ़ : इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत पर गौरवान्वित पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ( Amarinder Singh) ने शनिवार को लैंडर विक्रम से पुन: संपर्क जुड़ने की आशा व्यक्त की है. एक ट्वीट में उन्होंने कही, "लैंडर विक्रम के साथ पुन: संपर्क जुड़ने का पूरे देश को इंतजार है. हम सभी को इसरो के हर एक व्यक्ति की कड़ी मेहनत पर बहुत गर्व है और चंद्रयान 2 द्वारा हासिल उपलब्धियां अनुकरणीय है."

सफलता के अत्यंत करीब जाकर शनिवार को चंद्रयान 2 के अंतिम चरण में लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने निर्धारित लैंडिंग स्थान से केवल 2.1 किलोमीटर की दूरी पर था तभी उसका संपर्क टूट गया. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी शनिवार सुबह ट्विटर पर कहा कि राष्ट्र को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पर गर्व है. उन्होंने आगे कहा कि यह कोई असफलता नहीं है, बल्कि मात्र अस्थायी रुकावट है.

यह भी पढ़ें : Chandrayaan 2: अभी पूरी तरह फेल नहीं हुआ है मिशन चंद्रयान, 95 फीसदी सलामती के साथ ऑर्बिटर अब भी लगा रहा चांद के चक्कर

उन्होंने ट्वीट किया, "यह कोई असफलता नहीं है, हमारे लक्ष्यों को पाने में यह मात्र अस्थायी रुकावट है. इसरो ने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए उसके हर एक वैज्ञानिक पर हमें गर्व है."

उन्होंने आगे कहा, "हम आपके साथ हैं और भविष्य में सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करते हैं." वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है. उन्होंने इतिहास रचा है. निराश होने की जरूरत नहीं है. हमारे वैज्ञानिकों ने बेहद शानदार काम किया है. जय हिंद."

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने ट्वीट में कहा, "हम आपको साथ हैं इसरो. आप पर गर्व है कि आपने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का साहस किया है, जहां किसी और ने कभी प्रयास तक नहीं किया." इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों के 'प्रयास और कड़ी मेहनत' पर उन्हें गर्व है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2019 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).