बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी जारी, न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज
बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, हालांकि वातावरण में नमी की अधिकता के कारण उमसभरी गर्मी जारी है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है. पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहने के आसार हैं.
पटना : बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, हालांकि वातावरण में नमी की अधिकता के कारण उमसभरी गर्मी जारी है. राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है.
राज्य के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे, परंतु बारिश होने की उम्मीद नहीं है. कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री, गया का 26.2 डिग्री और पूर्णिया में 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में आगामी चार-पांच दिनों तक जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का दौर, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज
पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहने के आसार हैं. पटना शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2019 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

