शबाना आजमी ने दी के डेंगू खतरे से सावधानी बरतने की सलाह, ट्वीट कर कही यह बात
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी इस बात से वाकई में बेहद हैरान हैं कि मुंबई में ज्यादातर लोग बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों को डेंगू के मच्छरों की जांच के लिए अपने घरों में घुसने नहीं देते हैं. मानसून के इस मौसम में दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, देहरादून और देश के अन्य हिस्सों में मच्छरों से होने वाली बीमारी डेंगू पूरे भारत में लगातार बढ़ रही है.