PAK vs SL: श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से किया इनकार
श्रीलंका के वनडे टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, T20 कप्तान लसिथ मलिगा और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार किया है.
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के अधिकतर सीनियर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है. श्रीलंका को सितम्बर-अक्टूबर में पाकिस्तान दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है. बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट के अनुसार, वनडे टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, T20 कप्तान लसिथ मलिगा और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार किया है.
श्रीलंका के खेल मंत्री हेरिन फर्नाडो ने बीबीसी से कहा कि अधिकतर खिलाड़ियों के परिवारों ने सुरक्षा स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि टीम के अधिकारी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और पाकिस्तान दौरे के लिए उन्हें समझाएंगे कि उन्हें वहां पर पूरी सुरक्षा दी जाएगी. इस संबंध में नौ सितम्बर को एक बैठक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें- Sri Lanka vs New Zealand: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान
फर्नाडो ने कहा, "कुछ खिलाड़ियों ने मुझसे कहा है कि वे इस दौरे पर हिस्सा नहीं ले सकते हैं क्योंकि उनके परिवारों ने सुरक्षा स्थिति पर अपनी चिंता जाहिर की है. मैंने खिलाड़ियों से कहा है कि मैं भी उनके साथ पाकिस्तान दौरे पर जाने के लिए तैयार हूं."
इस बीच, पाकिस्तान ने श्रीलंका के साथ होने वाली इस घरेलू सीरीज के लिए तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान और श्रीलंका को कराची के नेशनल स्टेडियम में 27 सितम्बर, 29 सितम्बर और दो अक्टूबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. यह भी पढ़ें- SL vs BAN: कोलंबो वनडे में बांग्लादेश की करारी हार, श्रीलंका ने 3-0 से जीती सीरीज
इसके बाद दोनों टीमें लाहौर के गद्याफी स्टेडियम में पांच, सात और नौ अक्टूबर को तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद श्रीलंका भी दिसंबर में दो मैचों की विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए पाकिस्तान की मेजाबानी करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2019 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

