बॉलीवुड

बॉलीवुड में अपने ग्रोथ से खुश हैं सलमान खान, कहा- फैंस और मेरे बीच एक खास रिश्ता

सलमान खान ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं, उनका कहना है कि वह पर्दे पर हमेशा अपने प्रशंसकों की पसंद के आधार पर काम करते रहेंगे. इसे अचीव करने में लंबा वक्त लगा. मैं वाकई में इस ग्रोथ से खुश हूं और जिस अंदाज में फैंस मेरी तरफ देखते हैं मैं उससे भी बेहद खुश हूं.

बॉलीवुड में अपने ग्रोथ से खुश हैं सलमान खान, कहा- फैंस और मेरे बीच एक खास रिश्ता
सलमान खान (Photo Credits: Instgaram)

मुंबई : सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं, उनका कहना है कि वह पर्दे पर हमेशा अपने प्रशंसकों की पसंद के आधार पर काम करते रहेंगे. सलमान ने कहा, "फैंस और मेरे बीच एक खास रिश्ता है. 'मैंने प्यार किया' से लेकर आज तक मेरा उनके साथ एक खास जुड़ाव रहा है. मेरी फिल्में चले या न चले, वे मेरे साथ एक समान रहते हैं."

सलमान ने यह भी कहा कि एक अभिनेता के तौर पर वह अपने विकास के साथ खुश हैं. मुंबई में आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए सलमान ने कहा, "मुझे इस इंडस्ट्री में काम करते हुए 30 साल हो गए. पहले वे मुझे सल्लू, सल्ले, सलमान, बंटाई जैसा नाम दिया करते थे और अब भाई या भाईजान कहकर बुलाते हैं.

यह भी पढ़ें : बहन अर्पिता खान के गणपति विसर्जन में सलमान खान ने किया क्रेजी डांस, वीडियो देख हंस पड़ेंगे आप

 

View this post on Instagram

 

Work in progress...

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

इसे अचीव करने में लंबा वक्त लगा. मैं वाकई में इस ग्रोथ से खुश हूं और जिस अंदाज में फैंस मेरी तरफ देखते हैं मैं उससे भी बेहद खुश हूं." आने वाले समय में सलमान प्रभु देवा द्वारा निर्देशित फिल्म 'दबंग 3' और साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक 2' में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2019 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).