देश

बिहार में मुखिया कुंती देवी के पति की गोली मारकर हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

बिहार के सहरसा जिले के बलवाहाट सहायक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. बलवाहाट के थाना प्रभारी हरेश्वर सिंह ने शनिवार को बताया कि सरोजा पंचायत की मुखिया कुंती देवी के पति राज कुमार शर्मा शुक्रवार की देर रात मोटरसाइकिल से अपने गांव सरोजा लौट रहे थे.

बिहार में मुखिया कुंती देवी के पति की गोली मारकर हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
बंदूक (photo Credits: Pixabay)

सहरसा : बिहार (Bihar) के सहरसा जिले के बलवाहाट सहायक थाना (आउट पोस्ट) क्षेत्र में अपराधियों ने मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है. बलवाहाट के थाना प्रभारी हरेश्वर सिंह ने शनिवार को बताया कि सरोजा पंचायत की मुखिया कुंती देवी के पति राज कुमार शर्मा शुक्रवार की देर रात मोटरसाइकिल से अपने गांव सरोजा लौट रहे थे.

इसी दौरान राजपुर गांव के समीप एक स्कूल के नजदीक पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. इस घटना में कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें : नागपुर में संपत्ति विवाद को लेकर झगड़ा, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है परंतु प्रथम दृष्टया हत्या का कारण पुरानी दुश्मनी होने की आशंका की व्यक्त की जा रही है. हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2019 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).