देश

बिहार: प्रेमी मोहम्मद आशिफ ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, फिर कर ली खुदकुशी

बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रात प्रेमी युगल का शव बरामद किया गया है. इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला असफल प्रेम के कारण आत्महत्या का है. युवक मोहम्मद आशिफ ने अपनी प्रेमिका रिया उर्फ ट्विंकल की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई.

बिहार: प्रेमी मोहम्मद आशिफ ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, फिर कर ली खुदकुशी
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

मुंगेर : बिहार (Bihar) के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात प्रेमी युगल का शव बरामद किया गया है. पुलिस पहले इस मामले में हत्या की आंशका जता रही थी, परंतु शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है. पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह मामला असफल प्रेम के कारण आत्महत्या का है.

शुक्रवार की रात के अंधेरे में युवक मोहम्मद आशिफ ने अपनी प्रेमिका रिया उर्फ ट्विंकल की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई. मृत लड़की मुंगेर के राजद विधायक विजय कुमार की भतीजी तथा आशिफ मुंगेर का ही रहने वाला है.

यह भी पढ़ें : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, लिपस्टिक के निशान से गई पकड़ी

पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने घर से शुक्रवार शाम सात बजे ये कहकर निकली थी कि वह अपने एक दोस्त के घर से किताब लेने जा रही है लेकिन जब देर रात तक वो घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इस बीच उन्हें खबर मिली की मुंगेर सदर प्रखंड के पीछे एक युवक-युवती का शव पड़ा हुआ है. बाद में मृतकों की पहचान रिया और आशिफ के रूप में की गई.

पुलिस प्रारंभ में इस मामले को हत्या बता रही थी परंतु शुक्रवार को एक युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है. पुलिस ने इस मामले में मृतक आशिफ के दोस्त दानिश को हिरासत में लिया है. पुलिस का दावा है कि दानिश ने ही आशिफ को पिस्तौल उपलब्ध कराई थी. पुलिस ने दानिश के पास से एक पिस्तौल और दो गोली तथा मृतकों का मोबाइल फोन बरामद किया है.

पुलिस ने इसे संभावित तौर पर असफल प्रेम का मामला बताया है. मुंगेर के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक रिया और आशिफ पिछले तीन सालों से एक दूसरे के संपर्क में थे. दोनों कोटा में रह कर मेडिकल की तैयारी कर रहे थे. इसके बाद दोनों एक साल पूर्व वापस आ गए थे. इसके बाद रिया फिर से मेडिकल की तैयारी के लिए दिल्ली चली गई. कुछ ही दिन पहले यह दिल्ली से वापस मुंगेर आई थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2019 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).