विदेश

अमेरिका: एक शख्स ने पांच लोगों पर चाकू से किया हमला, घटना के बाद पुलिस ने हमलावर को मारी गोली

अमेरिकी राज्य मैरीलैंड में एक शख्स ने पांच लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. बाल्टीमोर काउंटी पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा, पुलिस अधिकारी ने दोपहर करीब 1.45 बजे शनिवार को कॉकेसविल में हंट वैली टाउन सेंटर पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि पास के चौराहे पर पांच लोगों पर हमला हुआ है.

अमेरिका: एक शख्स ने पांच लोगों पर चाकू से किया हमला, घटना के बाद पुलिस ने हमलावर को मारी गोली
क्राइम सीन/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन: अमेरिकी राज्य मैरीलैंड में एक शख्स ने पांच लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. बाल्टीमोर काउंटी पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा, पुलिस अधिकारी ने दोपहर करीब 1.45 बजे शनिवार को कॉकेसविल में हंट वैली टाउन सेंटर पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि पास के चौराहे पर पांच लोगों पर हमला हुआ है. हालांकि, कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं था.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से कहा, "अधिकारियों ने संदिग्ध से बार-बार चाकू नीचे रख देने के लिए कहा लेकिन उसने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया , जिसेक चलते मुठभेड़ के दौरान उन्हें गोलियां चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा."

यह भी पढ़ें : संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के बहाने भारत ने पाक पर किया हमला, सैयद अकबरुद्दीन बोले- अफगान बॉर्डर के करीब पनप रहे हैं आतंकी

इसमें आगे कहा गया, "संदिग्ध, जिसकी अभी पुख्ता तरीके से पहचान नहीं हुई है, वह मुठभेड़ के दौरान बुरी तरह से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसे मृत घोषित कर दिया गया." संदिग्ध द्वारा लोगों पर हमला करने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है. पांचों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2019 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).