सुशांत सिंह राजपूत संग फिर से काम करने को लेकर खुश हैं एक्टर नलनीश नील
सुशांत सिंह राजपूत संग पहले काम कर चुके अभिनेता नलनीश नील एक बार फिर से नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' में उनके संग काम कर बेहद खुश हैं. फिल्म में नलनीश एक रसोइया की भूमिका में हैं. उन्होंने कहा कि मुझे इससे पहले 'शुद्ध देसी रोमांस' में भी उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया था.
मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) संग पहले काम कर चुके अभिनेता नलनीश नील (Nalneesh Neel) एक बार फिर से नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' (Chhichhore) में उनके संग काम कर बेहद खुश हैं. फिल्म में नलनीश एक रसोइया की भूमिका में हैं. 31 वर्षीय अभिनेता ने अपने किरदार के बारे में कहा, "'छिछोरे' इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के बारे में है. मेरे किरदार का नाम पांडु है जो कि रसोइया है."
उन्होंने आगे कहा कि,"मेरे किरदार में हास्य का पुट है क्योंकि यह कॉलेज के जनरल स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन गेम में सुशांत की टीम को जीतने में मदद करता है. मेरे और सुशांत के बीच कई हास्य दृश्य हैं. मुझे इससे पहले 'शुद्ध देसी रोमांस' में भी उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया था."
यह भी पढ़ें : सारा अली खान खान के साथ एड शूट करने से सुशांत सिंह राजपूत ने किया इनकार, ये थी बड़ी वजह!
'छिछोरे' में श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर और ताहिर राज भसीन भी हैं. फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2019 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

