मोदी सरकार ने दुसरे कार्यकाल के किए 100 दिन पूरे, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने की आलोचना
केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जहां वह अपनी उपलब्धियों को जोर-शोर से प्रचारित कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है. सिब्बल ने मोदी सरकार पर कई मोर्चो पर हमला किया और उसे अहंकारी, बदले की राजनीति करने वाली, संशय और दुविधा की सरकार बताया.