मध्यप्रदेश के 32 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज, सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
मध्यप्रदेश में अब तक हुई बारिश से जाहिर होता है कि इस बार मानसून पूरी तरह मेहरबान है. राज्य के 32 जिलों में तो सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है. वहीं, कटनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी और दतिया में सामान्य बारिश हुई है, जबकि शहडोल और सीधी जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है.