बिहार: रेलवे स्क्रैप व्यवसायी बद्री गोयनका घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, गोलीबारी में 3 घायल, जांच में जुटी पुलिस
बिहार के समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित रेलवे स्क्रैप व्यवसायी बद्री गोयनका के घर में घुस कर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें व्यवसायी, उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गई. व्यवसायी और उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.