मनोरंजन

जेनिफर लोपेज ने एलेक्स रोड्रिगेज संग अपनी शादी की योजना को लेकर किया यह बड़ा खुलासा

जेनिफर लोपेज अब अपने बॉयफ्रेंड एलेक्स रोड्रिगेज संग घर बसाने के बारे में सोच रही हैं. उनका कहना है कि उनके लिए शादी बहुत जरूरी है. जेनिफर ने कहा शादी हम दोनों के लिए ही मायने रखती है. हम दोनों पारंपरिक लैटिन परिवारों से आते हैं और हम यह चाहते हैं. एलेक्स ने इस साल मार्च में जेनिफर को प्रपोज किया.

जेनिफर लोपेज ने एलेक्स रोड्रिगेज संग अपनी शादी की योजना को लेकर किया यह बड़ा खुलासा
जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज (Photo Credits: Instagram)

लॉस एंजेलिस : गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) अब अपने बॉयफ्रेंड एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) संग घर बसाने के बारे में सोच रही हैं. उनका कहना है कि उनके लिए शादी बहुत जरूरी है. ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ईएस मैगजीन को दिए अपने एक इंटरव्यू में जेनिफर ने अपने मंगेतर के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि दिन के अंत में पैसा वाकई में मायने नहीं रखता है.

जेनिफर ने कहा, "शादी हम दोनों के लिए ही मायने रखती है. हम दोनों पारंपरिक लैटिन परिवारों से आते हैं और हम यह चाहते हैं."

 

View this post on Instagram

 

Cheers from 🇫🇷

A post shared by Alex Rodriguez (@arod) on

यह भी पढ़ें : जेनिफर लोपेज और ओवन विल्सन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर

 

View this post on Instagram

 

Oh just riding a camel on a Saturday afternoon... #familyoutingsarethebest @arod

A post shared by Jennifer Lopez (@jlo) on

उन्होंने आगे कहा, "हर कोई किसी न किसी के साथ बूढ़ा होना चाहता है. दिन के अंत में, आप कितना ही काम क्यों न कर ले, कितना ही पैसा क्यों न कमा ले, लेकिन क्या वाकई में ये सारी चीजें मायने रखती है? नहीं रखती है." जेनिफर और एलेक्स दो सालों से भी अधिक समय से एक-दूसरे के साथ हैं. एलेक्स ने इस साल मार्च में जेनिफर को प्रपोज किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).