विदेश

दक्षिण कोरिया की तरफ तेजी से बढ़ रहा तूफान लिंगलिंग, समुद्री मार्ग पर लगाया गया रोक, खराब मौसम के कारण 14 यात्री जहाज रद्द

शक्तिशाली तूफान लिंगलिंग, दक्षिण कोरिया के उत्तर की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. तूफान के शुक्रवार को सुदूर दक्षिणी दीप जेजू पर दस्तक देने की उम्मीद है. कोरिया मेट्रोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार तूफान लिंगलिंग दोपहर में 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेजू के दक्षिण-पश्चिम के समुद्र क्षेत्र से गुजरा. समुद्री मार्ग को रोक दिया गया है.

दक्षिण कोरिया की तरफ तेजी से बढ़ रहा तूफान लिंगलिंग, समुद्री मार्ग पर लगाया गया रोक, खराब मौसम के कारण 14 यात्री जहाज रद्द
तूफान लिंगलिंग (Photo Credits: IANS)

सियोल : शक्तिशाली तूफान लिंगलिंग, दक्षिण कोरिया (South Korea) के उत्तर की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. तूफान के शुक्रवार को सुदूर दक्षिणी दीप जेजू पर दस्तक देने की उम्मीद है. कोरिया मेट्रोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार तूफान लिंगलिंग दोपहर में 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेजू के दक्षिण-पश्चिम के समुद्र क्षेत्र से गुजरा.

योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके केंद्रीय दबाव 945 हेक्टोपास्कल व अधिकतम हवा की हफ्तार इसके केंद्र के नजदीक 162 किमी प्रति घंटा है. इसके मजबूत झोके से कार व जहाज पलट सकती है और पेड़ उखड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें : गुजरात और मध्य प्रदेश में भारी बारिश बन सकती है मुसीबत, मौसम विभाग ने 48 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम एजेंसी ने चेतावनी दी है कि कुछ दीप क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकता है. मौसम एजेंसी ने स्थानीय सरकारों और निवासियों को एहतियाती कदम उठाने की सलाह देते हुए कहा, "द्वीपों और दक्षिणी और पश्चिम तटीय क्षेत्रों में अत्यधिक तेज हवाएं चलेगीं."

समुद्री मार्ग को रोक दिया गया है. जेजू और देश के अन्य हिस्सों के बीच चलने वाले 14 यात्री जहाजों को रद्द किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).