पाश्र्व गायिका लता मंगेशकर को 'डॉटर ऑफ द नेशन' का खिताब देगी सरकार
नरेंद्र मोदी सरकार ने 28 सितंबर को प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर 'डॉटर ऑफ द नेशन' के खिताब से सम्मानित करने की योजना बनाई है. इस साल लता 90 साल की हो जाएंगी. सरकार के एक सूत्र ने सूचना दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लताजी की आवाज के बहुत बड़े प्रशंसक हैं.
मुंबई : नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार ने 28 सितंबर को प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर 'डॉटर ऑफ द नेशन' के खिताब से सम्मानित करने की योजना बनाई है. इस साल लता 90 साल की हो जाएंगी.
मंगेशकर ने सात दशकों तक भारतीय फिल्म संगीत में योगदान दिया है, जिसे सम्मानित करने के लिए यह खिताब दिया जाएगा. कवि-गीतकार प्रसून जोशी ने इस अवसर के लिए एक खास गाना भी लिखा है.
यह भी पढ़ें : लता मंगेशकर ने की महाराष्ट्र सरकार से आरे कॉलोनी में पेड़ों को बचाने की अपील
सरकार के एक सूत्र ने सूचना दी कि, "मोदी जी लताजी की आवाज के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. वह भारतीय राष्ट्र की सामूहिक आवाज का प्रतिनिधित्व करती हैं. उनका सम्मान करना राष्ट्र की बेटी का सम्मान करना है और यही वजह है कि हम उनके 90 वें जन्मदिन पर आधिकारिक तौर पर उन्हें सम्मानित करेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

