हॉलीवुड एक्ट्रेस कारा डेलेविंगने ने बेयर ग्रिल्स के साथ मरे हुए चूहे खाने के यादों को किया ताजा
मॉडल-अभिनेत्री कारा डेलेविंगने ने बेयर ग्रिल्स संग जंगल में एक एडवेंचर के दौरान एक मरे हुए चूहे को खाया था. रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश एडवेंचरर बेयर एक बार डेलेविंगने के स्कूल में आए थे और तब से उन पर बेयर का जुनून सवार था. फिर उन्हें बेयर का फोन आया और अपने साथ एक एडवेंचर्स सफर में आने का न्यौता दिया तो डेलेविंगने उन्हें मना नहीं कर पाईं.
लॉस एंजेलिस : मॉडल-अभिनेत्री कारा डेलेविंगने (Cara Delevingne) ने बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) संग जंगल में एक एडवेंचर के दौरान एक मरे हुए चूहे को खाया था. एसेशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश साहसकर्मी बेयर एक बार डेलेविंगने के स्कूल में आए थे और तब वह महज सात साल की थीं और तब से उन पर बेयर का जुनून सवार था. ऐसे में जब बेयर ने उन्हें एक बार फोन किया और अपने साथ एक एडवेंचर्स सफर में आने का न्यौता दिया तो डेलेविंगने उन्हें मना नहीं कर पाईं.
डेलेविंगने को यह पता था कि वहां पेट भरने के लिए उन्हें कीड़े-मकोड़ों या सांप का सेवन करना पड़ सकता है, जैसा कि बेयर के शो में अकसर होते दिखाया जाता था, लेकिन जब बेयर ने कहा कि वे दोनों एक मरे हुए चूहे को खाकर पेट भरेंगे तो डेलेविंगन के चेहरे के रंग उड़ गए.
यह भी पढ़ें : जेनिफर लोपेज ने एलेक्स रोड्रिगेज संग अपनी शादी की योजना को लेकर किया यह बड़ा खुलासा
टीवी चैट शो के मेजबान जिमी फैलॉन को डेलेविंगन ने बताया, "सबसे खराब यह था कि जैसे ही पहाड़ी से नीचे उतरे तो वहां मैंने किसी एक जानवर के पूंछ को बाहर निकले हुए देखा, मैंने पूछा, यह क्या है? क्या यह चूहा है? और बेयर ने कहा कि परफेक्ट, यही आज रात हमारा डिनर है.." डेलेविंगने ने यह भी कहा, "वह उतना बुरा तो नहीं महक रहा था, लेकिन वह फ्रेश नहीं था."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

