न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के कोच बने बॉब कार्टर
बॉब कार्टर को न्यूजीलैंड में 2021 में होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप के अंत तक के लिए न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. कार्टर ने पुरुष की टीम के साथ दो बार सहायक कोच के रूप में काम किया है.
बॉब कार्टर को न्यूजीलैंड में 2021 में होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप के अंत तक के लिए न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. कार्टर ने पुरुष की टीम के साथ दो बार सहायक कोच के रूप में काम किया है. ऑस्ट्रेलिया के हालिया दौरे पर वह महिला टीम के अंतरिम कोच थे और सर्दियों में टीम के साथ हाई परफॉरमेंस कोच के रूप में काम कर रहे थे.
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एजेडसी) ने कार्टर के हवाले से बताया, "मैं क्रिकेटरों के इस विशेष समूह में बहुत अधिक संभावनाएं देखता हूं."कार्टर ने कहा, "हमारे पास युवाओं और अनुभव का अच्छा मिश्रण है जिसे हम भुना सकते हैं और मैं महिला टीम के अगले अध्याय के बारे में बहुत सकारात्मक महसूस कर रहा हूं."
न्यूजीलैंड में टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करने से पहले न्यूजीलैंड की महिला टीम गर्मीयों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगी. यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी हेले जेनसन ने ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी निकोला हैनकॉक से रचाई शादी, देखें तस्वीर
कार्टर आधिकारिक तौर पर अपना काम शुरू कर चुके हैं. लिंकन में 22 सितंबर से टीम का प्रशिक्षण शिविर लगेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

