डेनिम ड्रेस में कैटरीना कैफ का दिखा लाजवाब अंदाज, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर उनके फैंस को खूब भा रही है जिसमें वह डेनिम ड्रेस पहने हुए बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं. यहां एक इवेंट में कैटरीना फेडेड डेनिम शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं. कैटरीना और अक्षय की जोड़ी 'सूर्यवंशी' के साथ नौ साल बाद वापस आ रही है.
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर उनके फैंस को खूब भा रही है जिसमें वह डेनिम ड्रेस पहने हुए बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं. यहां एक इवेंट में कैटरीना फेडेड डेनिम शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं.
इस दौरान उनके चेहरे पर हल्का मेकअप था और इस लुक को उन्होंने ब्लू हील्स के साथ कंप्लीट किया था. कैटरीना फिलहाल 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके निर्देशक रोहित शेट्टी हैं. फिल्म में अक्षय कुमार भी हैं.
यह भी पढ़ें :अनुष्का शर्मा को पसंद आया कैटरीना कैफ का नो-मेकअप लुक, एक्ट्रेस ने कमेंट कर कहा- ब्यूटीफूल
कैटरीना और अक्षय की जोड़ी 'सूर्यवंशी' के साथ नौ साल बाद वापस आ रही है. इससे पहले ये दोनों 'नमस्ते लंदन', 'सिंह इज किंग', 'हमको दीवाना कर गए', 'वेलकम' और 'तीस मार खान' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. 'सूर्यवंशी' अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी. इसमें गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2019 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

