वरुण धवन को भाया इलियाना डीक्रूज का हॉट अंदाज, फोटो पर कर दिया ऐसा कमेंट
अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. उनके दिवानों में हाल ही में एक नया नाम अभिनेता और 'मैं तेरा हीरो' में उनके को-स्टार रहे वरुण धवन का जुड़ गया है. इलियाना ने इंस्टा पर एक बेहद हॉट तस्वीर पोस्ट की. इसके बाद वरुण ने तस्वीर पर कमेंट में 'थंडर' का इमोजी पोस्ट किया. दूसरे बी-टॉउनर्स सेलिब्रिटी भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सके.
मुंबई : अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज (Ileana D'Cruz) इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, जिस पर उन्हें उनके फैंस से बेहतरीन कमेंट मिलते रहते हैं. उनके दिवानों में हाल ही में एक नया नाम अभिनेता और 'मैं तेरा हीरो' (Main Tera Hero) में उनके को-स्टार रहे वरुण धवन का जुड़ गया है.
इलियाना ने इंस्टा पर एक बेहद हॉट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें व्हाइट स्विमसूट में लेटे हुए देखा जा सकता है. इस पर अभिनेत्री ने कैप्शन दिया, "वेटिंग फॉर द सन टू कम आउट." वरुण ने इस तस्वीर पर कमेंट में 'थंडर' (बिजली कड़कना) का इमोजी पोस्ट किया.
यह भी पढ़ें : बाली में फिल्मी अंदाज में होगी वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी? ये रही डिटेल्स
दूसरे बी-टॉउनर्स सेलिब्रिटी भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सके. मलाइका अरोड़ा ने फायर का इमोजी पोस्ट किया. काम की बात करें तो इलियाना अनीस बज्मी की 'पागलपंती' में नजर आएंगी. उनके साथ अनिल कपूर और जॉन अब्राहम फिल्म में काम कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2019 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

