केंडल जेनर ने किया खुलासा, कहा- एक शो के दौरान ब्रेड पिट को देख घबरा गई थी
सुपरमॉडल केंडल जेनर ने एक शो के दौरान कान्ये वेस्ट की हालिया संडे सर्विस से जल्दी निकलने को लेकर खुलासा किया है. दरअसल जेनर वहां पर हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट को देख कर बहुत घबरा गई थी, जिसकी वजह से वहां से वह जल्द निकल गई. 1 सितंबर को वेस्ट की सर्विस में पहुंच कर पिट ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था.
लॉस एंजेलिस : सुपरमॉडल केंडल जेनर (Kendall Jenner) ने एक शो के दौरान कान्ये वेस्ट (Kanye West) की हालिया संडे सर्विस से जल्दी निकलने को लेकर खुलासा किया है. दरअसल जेनर वहां पर हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट (Brad Pitt) को देख कर बहुत घबरा गई थी, जिसकी वजह से वहां से वह जल्द निकल गई.
हॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, जेनर ने जिमी फालोन के लोकप्रिय शो 'द टूनाईट शो स्टारिंग जिमी फालोन' पर कहा, "वह वहां पर थे. मुझे लगता है कि वह एक-दो बार ऐसे मौकों पर रहे हैं, लेकिन ऐसा पहली बार था जब मैं भी वहां उपस्थित थी और वो भी और मैं वास्तव में इसी वजह से वहां से जल्द निकल आई."
यह भी पढ़ें : हॉलीवुड एक्ट्रेस कारा डेलेविंगने ने बेयर ग्रिल्स के साथ मरे हुए चूहे खाने के यादों को किया ताजा
1 सितंबर को वेस्ट की सर्विस में पहुंच कर पिट ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था. हालांकि 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' अभिनेता इससे पहले भी वेस्ट की सर्विस में उपस्थित रहे हैं. हालांकि ऐसा पहली बार हुआ कि पिट और 23 वर्षीय सुपर मॉडल केंडल एकसाथ वहां उपस्थित थे.
केंडल ने कहा, "मैंने उन्हें वहां देखा और मुझे काफी अच्छा लगा और वक्त बीतने के साथ ही वह और भी अच्छे दिखने लगे हैं. ऐसे में मुझे इतनी घबराहट हुई कि लगा कि बस यहां से निकल चलो."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2019 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

