केरल विधानसभा चुनाव 2019: बारिश के बावजूद मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं लोग, वोटिंग जारी
केरल में सोमवार सुबह बारिश होने के बावजूद पांच विधानसभा सीटों पर मतदाताओं के अच्छी संख्या में पहुंचने पर सभी तीन राजनीतिक मोर्चो ने राहत की सांस ली है. यहां वतियूर्कायू, अरूर, कोन्नी, एर्नाकुलम और मंजेश्वरम सीटों पर 846 मतदान केंद्रों पर कुल 9,57,509 मतदाता 35 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. यहां 4,91,455 पुरुष और 4,66,047 महिला मतदाता हैं.