देश

ओडिशा उपचुनाव 2019: बीजेपुर विधानसभा पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

ओडिशा में बरगढ़ जिला की बीजेपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव सोमवार सुबह सात बजे शुरू हो गए. मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेंगे. इस सीट पर कुल 2.32 मतदाता हैं जिनमें 1.20 लाख पुरुष और 1.12 लाख महिलाएं 285 मतदान बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगीं. मतगणना 24 अक्टूबर को होगी.

ओडिशा उपचुनाव 2019: बीजेपुर विधानसभा पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
मतगणना (Photo Credits: IANS)

भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisha) में बरगढ़ जिला की बीजेपुर विधानसभा सीट (Assembly Seat) पर उपचुनाव सोमवार सुबह सात बजे शुरू हो गए. मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेंगे. इस सीट पर कुल 2.32 मतदाता हैं जिनमें 1.20 लाख पुरुष और 1.12 लाख महिलाएं 285 मतदान बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगीं.

मुख्य चुनाव अधिकारी (CO) सुशील कुमार लोहानी (Sushil Kumar Lohani) ने कहा है कि 129 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म (एलडब्ल्यूई) के खतरे को देखते हुए छह मतदान केंद्रों पर निर्विघ्न चुनाव कराने के लिए पर्याप्त कदम उठाए गए हैं. यहां पांच उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर लगा है.

यह भी पढ़ें : बिहार उपचुनाव 2019: लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच सीटों पर मतदान जारी

जहां सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने रीता साहू को उतारा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सनत गड़तिया और कांग्रेस ने दिलीप कुमार पांडा को उतारा है. विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज करने वाले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजेपुर सीट छोड़ दी थी और गंजम जिला की हिंजिली सीट से वे अभी भी विधायक हैं. मतगणना 24 अक्टूबर को होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2019 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).