Petrol and Diesel Price 22nd October: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या हैं आपके प्रमुख शहरों में दाम
पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को फिर कटौती की गई है. तेल विपणन कंपनियों ने देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे जबकि डीजल के दाम में छह पैसे प्रति लीटर की कटौती की है. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में विगत चार दिनों से नरमी बनी हुई है.