चेन्नई: गाय के पेट से ऑपरेशन कर निकाला गया 52 किलो प्लास्टिक कचरा, देखकर डॉक्टर भी रह गए दंग
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी ने कहा कि मद्रास वेटरनरी अस्पताल के डॉक्टरों ने छह साल की गाय के पेट से 52 किलो प्लास्टिक कचरा, सिरिंज की सुई, नाखून, सिक्के और भोजन को पैक करने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाली एल्युमिनियम फ्वॉइल को हटाया है