देश

बिहार: सारण जिले में महिला ने 3 बच्चों के साथ आत्महत्या की

बिहार के सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी भरे गड्ढे में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. मृतकों में मां, दो पुत्र व एक पुत्री शामिल हैं. मृतकों की पहचान बिजेश राजभर की पत्नी संगीता देवी, उनकी बेटी सिमरन और बेटा गणेश व शत्रुघ्न शामिल हैं.

बिहार: सारण जिले में महिला ने 3 बच्चों के साथ आत्महत्या की
डूबने से मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

छपरा: बिहार के सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी भरे गड्ढे में छलांग लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. कोपा के थाना प्रभारी शिवनाथ राम (Shivnath Ram) ने आईएएनएस को बताया कि नवादा मठिया गांव में मिट्टी निकालने से बने बड़े गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई.

गड्ढा बरसाती पानी से भरा हुआ है. मृतकों में मां, दो पुत्र व एक पुत्री शामिल हैं. मृतकों की पहचान बिजेश राजभर की पत्नी संगीता देवी (26), उनकी बेटी सिमरन (7) और बेटा गणेश (4) व शत्रुघ्न (2) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : बिहार के दरभंगा में स्नान करने गई 3 बच्चियों की डूबने से मौत

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी राम ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का लग रहा है. पुलिस प्रत्येक कोणों से मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2019 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).