देश

तेलंगाना: हुजूरनगर उपचुनाव के पहले चार घंटे में 30 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज

तेलंगाना के हुजूरनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को हो रहे उपचुनाव के पहले चार घंटों में 30 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया. चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहा है और सुबह 11 बजे तक 31.34 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

तेलंगाना: हुजूरनगर उपचुनाव के पहले चार घंटे में 30 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज
मतदान (Photo Credit- IANS)

हैदराबाद: तेलंगाना के हुजूरनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को हो रहे उपचुनाव के पहले चार घंटों में 30 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहा है और सुबह 11 बजे तक 31.34 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

सूर्यपेट जिले के निर्वाचन क्षेत्र में 302 मतदान केंद्रों में चुनाव सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और यह प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी. तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने दिसंबर 2018 में राज्य में सत्ता बरकरार रखी थी, इसके बाद से अब कुल 2,36,842 मतदाता उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं.

यह भी पढ़ें : केरल विधानसभा उपचुनाव: भारी बारिश के कारण मतदान प्रभावित, पोलिंग केंद्रों को किया गया स्थानांतरित

तीन महिलाओं सहित 28 उम्मीदवार मैदान में हैं. मुख्य मुकाबला टीआरएस के उम्मीदवार एस. सईदी रेड्डी और विपक्षी कांग्रेस के नेता एन. पद्मावती रेड्डी के बीच है. वह राज्य कांग्रेस प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी की पत्नी हैं. नालगोंडा से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उत्तम कुमार रेड्डी के इस्तीफे से सीट खाली हुई थी, इसलिए यहां उपचुनाव की आवश्यकता थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2019 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).