उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2019: सपा के दिग्गज नेता आजम खान के घर के पास पकड़े गए फर्जी पोलिंग एजेंट
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों के उप चुनाव में सोमवार को मतदान जारी है. इसी क्रम में रामपुर सदर पर उपचुनाव के दौरान सपा सांसद आजम खान के घर के पास फर्जी बूथ एजेंट पकड़े गए है. पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आजम खान अपनी पत्नी का चुनाव प्रचार करते हुए भावुक अपील कर चुके हैं.
रामपुर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों के उप चुनाव में सोमवार को मतदान जारी है. इसी क्रम में रामपुर (Rampur) सदर पर उपचुनाव के दौरान सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) के घर के पास फर्जी बूथ एजेंट पकड़े गए है. पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया, "अब तक जो जानकारी मिली है एक निर्दलीय उम्मीदवार जावेद के सारे मतदान एजेंट फर्जी हैं. इनमें से 20 एजेंट को गिरफ्तार किया गया है, जो निर्दलीय उम्मीदवार जावेद के लिए बनाए गए थे.
इनका जावेद से कोई लेना देना नहीं है. यह समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के ही कार्यकर्ता हैं. ऐसा ही एक कांग्रेस प्रत्याशी का एजेंट पकड़ा गया है, जो निर्दलीय उम्मीदवार के नाम से एजेंट बनाया गया था. डीएम का कहना है इन सभी से पूछताछ की जा रही है. वोटरों को बहकाने के कारण जावेद को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जा रही है.
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: रामपुर में आजम खान की विरासत बचाने के लिए एसपी सुप्रीमों अखिलेश यादव करेंगे प्रचार
उन्होंने कहा, "इसके अलावा तीन डीएलओ भी गिरफ्तार किए गए हैं. उनके नाम सीमा राठौड़, ताजिया और मुमताज हैं. ये हादी जुनियर हाईस्कूल के मतदान केंद्र में ड्यूटी कर रहे थे, जहां ये सरकारी पर्ची बांटने के बजाए कच्ची पर्ची बांट रहे थे, जिनसे डीएम पूछताछ कर रहे हैं."
ज्ञात हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर लोकसभा सीट से आजम खान के सांसद बनने के बाद खाली हुई है. रामपुर सीट से इस बार सपा ने आजम की पत्नी तंजीन फातिमा को मैदान में उतारा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से इस सीट से भारत भूषण उम्मीदवार हैं.
बसपा ने जुबैर मसूद खान को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने अरशद अली खान (Arshad Ali Khan) पर दांव खेला है. रामपुर सीट पर लगभग 3 लाख 81 हजार मतदाता हैं, इनमें से लगभग 57 फीसदी मुसलमान हैं. आजम खान पर लगभग 80 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें बकरी चुराने से लेकर, मुर्गियां चुराने तक के आरोप हैं. आजम खान अपनी पत्नी का चुनाव प्रचार करते हुए भावुक अपील कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2019 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

