IND vs SA 3rd Test Match 2019: टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 162 रनों पर हुई ऑल आउट
भारत ने यहां झारखंड क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 56.2 ओवरों में 162 रनों पर ढेर कर दिया.
India vs South Africa 3rd Test Match 2019: भारत ने यहां झारखंड क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 56.2 ओवरों में 162 रनों पर ढेर कर दिया. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित कर दी थी. इस लिहाज से भारत के पास 335 रनों की बढ़त है. भारत ने मेजबान टीम को फॉलोऑन दिया है.
दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर नौ रनों के साथ की थी. उसके अधिकतर बल्लेबाज संघर्ष करते रहे. जुबेर हमजा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. उन्होंने टेम्बा बावुमा (32) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की.
इस साझेदारी के अलावा जॉर्ज लिंडा (37) और एनरिक नोर्टजे (4) आठवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े जो इस पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका. यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd Test Match 2019: भारत का विशाल स्कोर, दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरूआत
भारत के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए. मोहम्मद शमी, शहबाज नदीम, रवींद्र जडेजा के हिस्से दो-दो सफलताएं आईं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2019 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

