उत्तर प्रदेश: लखनऊ विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, हंगामेदार होने के आसार
लखनऊ विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. सत्र हंगामेदार होने की संभावना है. विपक्ष नागरिकता संसोधन, महिलाओं के प्रति अपराध, गन्ना व धान किसानों की परेशानी समेत कई मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. सपा, बसपा और कांग्रेस ने इसकी रणनीति बनाई है. समाजवादी पार्टी सरकार विरोधी आक्रामक तेवर अपनाए रखेगी.