महाराष्ट्र के सुदूर इलाकों में मोबाइल थियेटर से दिखाई जाएगी 'दबंग 3', 1 दिन में दिखाए जाएंगे तीन से चार शो
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दबंग 3' को महाराष्ट्र के कुछ सुदूर गांवों में, जहां कोई भी सिनेमा हॉल नहीं है, वहां मोबाइल डिजिटल मूवी थियेटर के माध्यम से दिखाया जाएगा. इस तकनीक के माध्यम से वदुथ, सतारा, तासगांव और सांगली जिलों में फिल्म दिखाई जाएगी. 'दबंग 3' को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है, वहीं फिल्म में सुदीप किच्छा, सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार हैं.