देश

उत्तर प्रदेश: सियालदह राजधानी एक्सप्रेस से टकराई 15 गायें, 13 पैसेंजर ट्रेनें और दो मालगाड़ी विलंबित

गुरुवार को नई दिल्ली जाने वाली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस से कम से कम 15 गायें टकरा गईं. यह हादसा आगरा में हुआ. ये गायें यहां के बरहन स्टेशन के समीप पटरी पर चर रही थीं और ट्रेन के करीब आते ही ये पटरियों पर पहुंच गईं. इस दुर्घटना के चलते करीब 13 पैसेंजर ट्रेनें और दो मालगाड़ी विलंबित हो गईं और लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा.

उत्तर प्रदेश: सियालदह राजधानी एक्सप्रेस से टकराई 15 गायें, 13 पैसेंजर ट्रेनें और दो मालगाड़ी विलंबित
गायें (Photo Credits: IANS)

उत्तर प्रदेश के आगरा गुरुवार को नई दिल्ली जाने वाली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) से कम से कम 15 गायें (Cow) टकरा गईं. यह हादसा आगरा में हुआ. ये गायें यहां के बरहन स्टेशन के समीप पटरी पर चर रही थीं और ट्रेन के करीब आते ही ये पटरियों पर पहुंच गईं. इस दुर्घटना के चलते करीब 13 पैसेंजर ट्रेनें और दो मालगाड़ी विलंबित हो गईं और लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक महीने में फिरोजाबाद और आगरा जिलों से 72 मवेशियों के इस तरह से दुर्घटनाग्रस्त होने की बात सामने आई है. इनमें से भी ज्यादातर दुर्घटनाएं अकेले फिरोजाबाद से थीं.

फिरोजाबाद के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा, "रेलवे अधिकारियों से मवेशियों के इस तरह से दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर हमने करीब 3,000 मवेशियों को जिले के 41 आश्रयों में स्थानांतरित कर दिया है. विभिन्न पुलिस स्टेशनों, तहसीलदारों, एसडीएम और नगर आयुक्त को पत्र भेजे गए हैं, ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि गायें रेलवे पटरी के समीप इस तरह से न घूमें."

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: अतर्रा की सरकारी गौशाला में 4 दिनों में 13 गायों की हुई मौत

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा, "विशेष रूप से हावड़ा-दिल्ली और हावड़ा-मुंबई स्टेशनों के बीच पटरियों पर बाड़ लगाने के प्रस्ताव को दो महीने पहले मंजूरी दे दी गई थी और इस पर काम भी शुरू हो चुका है. हम जिला प्रशासनों से सहयोग का अनुरोध करते हैं, ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि रेल पटरियों के पास कोई कचरा नहीं फेंका जाए, क्योंकि इससे मवेशी आकर्षित होते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2019 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).