दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: अब तक 13 करोड़ 29 लाख से ज्यादा की नकदी, संपत्ति, शराब-मादक पदार्थ जब्त
राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव की घोषणा होने वाले दिन से यानि 6 जनवरी से अब तक की गई कार्यवाही के दौरान 13 करोड़ 29 लाख 54 हजार 406 रुपये की शराब, संपत्ति, नकदी, मादक पदार्थ और शराब जब्त की जा चुकी है. इस जब्ती में 5 करोड़ 64 लाख 67 हजार 920 सिर्फ नकदी है.