JNU फीस विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला, जेएनयूएसयू बोला ‘छात्रों ने डर कर भरी बढ़ी हुई फीस’
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि 'जिन छात्रों ने बढ़े हुए शुल्क का भुगतान किया था, उन्होंने डर के मारे ऐसा किया है.' कोर्ट में छात्रसंघ के वकील अमित सिब्बल ने कहा, "छात्रों के एक समूह ने डर के मारे भुगतान किया, क्योंकि अगर वे भुगतान नहीं करते हैं, तो उनसे सुविधाएं वापस ले ली जाएंगी."