कश्मीर के त्राल में आतंकियों से मुठभेड़ में सैनिक घायल
दक्षिण कश्मीर के त्राल में शनिवार को सुरक्षा कर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया.
दक्षिण कश्मीर के त्राल में शनिवार को सुरक्षा कर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया. दक्षिण कश्मीर के ोव क्षेत्र में बुधवार को एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का एक विदेशी आतंकवादी मारा गया था और माना जा रहा है कि एक दूसरा आतंकवादी मौके से फरार हो गया था.
मारे गए आतंकवादी की पहचान अबु सैफुल्ला उर्फ अबु कासिम के रूप में हुई थी, जो लगभग एक साल से सक्रिय था और जेईएम के एक विदेशी आतंकवादी कारी यासिर का सहयोगी थी.
मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए थे. इनमें एक विशेष पुलिस अधिकारी और एक सेना का जवान था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2020 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

