देश

सीमित मुफ्त सुविधाएं अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी, गरीबों का बचता है पैसा: केजरीवाल

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को कहा कि अगर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगता है और अगर बजट प्रभावित नहीं हो रहा है तो मुफ्त सेवाएं अर्थव्यवस्था (Economy) के लिए अच्छी हैं.

सीमित मुफ्त सुविधाएं अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी, गरीबों का बचता है पैसा: केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को कहा कि अगर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगता है और अगर बजट प्रभावित नहीं हो रहा है तो मुफ्त सेवाएं अर्थव्यवस्था (Economy) के लिए अच्छी हैं. 'मुफ्त सेवाएं' देने के लिए बीजेपी (BJP) की आलोचना का सामना कर रहे मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना है कि मुफ्त सेवाओं से गरीबों के पास पैसों की और बचत होती है.

उन्होंने ट्वीट किया, "सीमित मात्रा में दी गईं मुफ्त सेवाएं अर्थव्यवस्था के लिए सही हैं. इससे गरीबों के पास पैसों की अधिक बचत होती है, और मांग में बढ़ोत्तरी होगी. हालांकि, इसे सीमित तौर पर लागू किया जाए, जिससे की अतिरिक्त कर न लगे और न ही इससे बजट पर प्रभाव पड़े." दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: केजरीवाल का शाह पर पलटवार, कहा- सिर्फ वाईफाई नहीं बल्कि बैटरी चार्जिग भी फ्री है

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है. ऐसे में आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि उनके द्वारा दी जा रही मुफ्त सेवाएं, यानी मुफ्त बिजली और पानी आगे भी जारी रहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2020 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).