भूकंप के झटकों से दहला तुर्की, 20 लोगों की मौत
पूर्वी तुर्की में रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके आने के बाद कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और 1,015 अन्य घायल हो गए हैं. समाचार एजेंसी अनादोलू के मुताबिक, शुक्रवार रात 8.55 बजे एलाजिग प्रांत में भूकंप आया. इसका केंद्र सिवरिस जिला रहा, साथ ही पड़ोसी प्रातों और सीरिया और जॉर्जिया जैसे देशों में भी इसके झटके महसूस किए गए.