बांदीपोरा में लश्कर के 4 आतंकवादी गिरफ्तार
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित हाजिन क्षेत्र में सेना व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस को उनके पास बड़े पैमाने पर हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, उनके कब्जे से दो पिस्तौल, दो यूबीजीएल (अंडरब्रेल ग्रेनेड लॉन्च), छह यूबीजीएल ग्रेनेड, 10 एके 47 मैगजीन और एके-47 के 512 राउंड बरामद हुए हैं.
जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं गिरफ्तार आतंकवादियों से उनके सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है. आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).