गंगा यात्रा: सीएम योगी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत 8 केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार 27 से 31 जनवरी तक पांच दिवसीय गंगा यात्रा निकाल रही है। गंगा यात्रा में केंद्र सरकार के आठ मंत्रियों के साथ ही जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार 27 से 31 जनवरी तक पांच दिवसीय गंगा यात्रा निकाल रही है. गंगा यात्रा में केंद्र सरकार के आठ मंत्रियों के साथ ही जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे. सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बिजनौर में होंगे। वहीं बलिया में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ़ महेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय मौजूद रहेंगे.
गंगा यात्रा दो मार्गो से निकाली जाएगी. पहला मार्ग बिजनौर से कानपुर, और दूसरा बलिया से कानपुर होगा। इसी क्रम में बिजनौर से कानपुर तक जाने वाली गंगा यात्रा के पहले दिन 27 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद रहेंगे. 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद रहेंगे. वहीं 29 जनवरी को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, बृजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल मौजूद रहेंगे. 30 जनवरी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो मौजूद रहेंगे. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी 24 फरवरी को गोरखपुर और प्रयागराज का करेंगे दौरा
इसी कड़ी में बलिया से कानपुर तक जाने वाली गंगा यात्रा के पहले दिन 27 जनवरी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय मौजूद रहेंगे. 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहेंगे। 29 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर मौजूद रहेंगे। 30 जनवरी को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद रहेंगी.
गंगा यात्रा का समापन 31 जनवरी को कानपुर में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे.इसके साथ ही पांच दिन चलने वाली गंगा यात्रा में सभी 27 जिलों के प्रभारी मंत्री भी शामिल होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2020 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

