देश

भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत ढही, 1 की मौत

ओडिशा के भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक निमार्णाधीन इमारत की छत गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत ढही, 1 की मौत
मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

ओडिशा के भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक निमार्णाधीन इमारत की छत गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. टर्मिनल 1 के साथ टर्मिनल 2 को जोड़ने वाली निमार्णाधीन इमारत शुक्रवार रात ढह गई. पुलिस के अनुसार, ढही छत के नीचे फंसने से व्यक्ति की मौत हो गई.

पीड़ित की पहचान हवाईअड्डे पर निर्माण कार्य में लगे एक ट्रक के हेल्पर अन्तयार्मी गुरु के रूप में की गई है. घायल व्यक्ति को यहां के कैपिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दमकलकर्मी, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बचाव अभियान चलाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए.

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस: चीन में अब तक 41 की मौत, केरल में 7 लोगों में पाए गए हल्के लक्षण- आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

विशेष राहत आयुक्त प्रदीप जेना ने कहा, "हमने बचाव अभियान के कर्मियों के सहयोग से एक शव को बरामद किया है, जो कंक्रीट के नीचे फंसा हुआ था." निर्माण फर्म के अधिकारी ने दावा किया कि सभी सुरक्षा उपाय किए गए थे.

हवाईअड्डे पर निर्माण कार्य करने वाली फर्म दिलिप कंस्ट्रक्शंस के एक अधिकारी ने कहा, "सभी कर्मचारी छत से नीचे उतर गए थे और दिन का काम खत्म हो गया था. मजदूरों के लौटते समय यह हादसा हुआ."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2020 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).