दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: राजधानी में आज गरजेंगे पीएम मोदी, सीएम केजरीवाल पर साध सकते हैं निशाना
चुनावों के आखिरी दौर में सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई हैं. बीजेपी के बड़े नेता हों या छोटे नेता, टीम केजरीवाल से टक्कर लेने में पार्टी ने पूरी ताकत दिल्ली की सड़कों पर झोंक दी है. बीजेपी के लिए दमखम दिखाने को लेकर, अमित शाह, जेपी नड्डा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद आज खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करेंगे.