चीन में कोरोनावायरस के बाद अब बर्ड फ्लू का खतरा, मुर्गियों में खतरनाक बीमारी H5N1 फैलने के मामले आए सामने
हालांकि अभी तक हुनान में एच5एन1 से किसी भी व्यक्ति के संक्रमित होने की रपट सामने नहीं आई है. देश में बर्ड फ्लू का खतरा ऐसे समय सामने आया है, जब चीनी अधिकारी पहले से ही लगातार कोरोना वायरस से निपटने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं.
बीजिंग: चीन के हुनान प्रांत में मुर्गियों के बीच खतरनाक एच5एन1 (H5N1) फैलने के मामले सामने आए है. हुनान हुबई के दक्षिणी सीमा के पास स्थित है, जहां तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने 304 लोगों की जान ले ली है. एक चीनी अखबार की रपट से यह जानकारी रविवार को मिली. साउथ चाईना मोर्निग पोस्ट अखबार ने चीन के कृषि व ग्रामीण मामलों के मंत्री से शनिवार को हुई बातचीत के आधार पर बताया, "फ्लू फैलने की रिपोर्ट शयोयांग शहर के शुआनक्विंग जिले के एक फॉर्म से मिली है. फॉर्म में 7,850 मुर्गियां हैं और 4500 मुर्गियों की संक्रमण से मौत हो चुकी है. स्थानीय अधिकारियों ने संक्रमण फैलने के बाद 17,828 मुर्गियों को एहतियातन मार दिया है. "
हालांकि अभी तक हुनान में एच5एन1 से किसी भी व्यक्ति के संक्रमित होने की रपट सामने नहीं आई है. देश में बर्ड फ्लू का खतरा ऐसे समय सामने आया है, जब चीनी अधिकारी पहले से ही लगातार कोरोना वायरस से निपटने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. यह भी पढ़े: CoronaVirus: केरल में कोरोनावायरस का दूसरा पॉजिटिव केस आया सामने, कुछ दिन पहले ही चीन से लौटा था शख्स
चीन में अबतक इस वायरस से 14,380 लोग प्रभावित हो चुके हैं. एच5एन1 फ्लू वायरस को बर्ड फ्लू भी कहा जाता . पक्षियों में इससे सांस लेने की गंभीर बीमारी उत्पन्न हो जाती है और यह मनुष्यों में भी संक्रामक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2020 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

