बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा को दी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग, ट्विंकल खन्ना ने शेयर की ये शानदार फोटो 

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार को हाल ही में अपनी बेटी नितारा को उसके मार्शल आर्ट परीक्षा के पहले कराटे के कुछ टिप्स देते देखा गया. अक्षय की पत्नी, अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर रविवार को एक तस्वीर साझा की है.

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा को दी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग, ट्विंकल खन्ना ने शेयर की ये शानदार फोटो 
अक्षय कुमार और नितारा कुमार (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को हाल ही में अपनी बेटी नितारा (Nitara Kumar) को उसके मार्शल आर्ट परीक्षा के पहले कराटे के कुछ टिप्स देते देखा गया. अक्षय की पत्नी, अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने अपने इंस्टाग्राम पर रविवार को एक तस्वीर साझा की, जिसमें अभिनेता को उनकी सात वर्षीय बेटी नितारा को कुछ किक्स सिखाते देखा जा सकता है.

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "अपने पहले कराटे परीक्षा के लिए निकलने से पहले एक आखिरी किक."

 

View this post on Instagram

 

One last kick before she leaves for her first karate exam. #karategirl

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

ये भी पढ़ें: Atrangi Re: अक्षय कुमार और धनुष के साथ मिलकर सारा अली खान ने बनाई अतरंगी तिकड़ी, फर्स्ट लुक आया सामने

इंस्टाग्राम पर साझा इस तस्वीर को 203 लाइक्स मिल चुके हैं. अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' है, जिसमें उनके विपरीत अभिनेत्री कटरीना कैफ हैं. इस फिल्म के अलावा वो लक्ष्मी बम, बेल बॉटम समेत अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए भी साइन किये जा चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2020 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).